संसद भवन में के द्वारों पर प्रदर्शन पर रोक: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने निर्देश जारी किया है कि सांसद संसद के किसी भी प्रवेश द्वार पर प्रदर्शन नहीं कर सकेंगे। यह निर्णय हाल ही में संसद परिसर में हुए हंगामे के बाद लिया गया है।
लोकसभा सांसद और स्पीकर अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद के किसी भी द्वार पर प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी।
19 दिसंबर 2024 को संसद के मकर द्वार पर कांग्रेस और अन्य दलों के साथ बीजेपी के सांसदों के बीच बाबा अंबेडकर के बयान को लेकर धक्का मुखी होने से संसद में सांसद आमने सामने हो गए। दोनो पक्षों के धक्का मुक्की में बीजेपी के दो सांसदों प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत को चोट भी लगी। राहुल गांधी ने भी कहा की मुझे संसद में नही घुसने दिया और बीजेपी के सांसदों ने धक्का मुखी की।
ओम बिरला ने रोक लगाते हुए कहा की इस प्रकार की घटना से संसद की गरिमा को ठेस पहुंचती हैं।
इस घटना के बाद लोकसभा स्पीकार ओम बिरला ने कहा कोई भी राजनैतिक दल,समुदाय,और सांसद या समूह आगे से संसद के किसी भी द्वार पर प्रदर्शन नही करेगा। ताकि संसद की गरिमा बनी रहे।
Author: MOTI SINGH RATHORE
EDITOR IN CHIEF "MOKAJI TV"









