MOKAJI TV: जयपुर में पेट्रोल पंप के पास एलपीजी और सीएनजी के टैंकर में भिड़ंत होने से लगी भीषण आग. इस भीषण अग्निकांड में 40 से ज्यादा गाडियां आई चपेट में।
इतना ही नहीं इस भीषण हादसे की चपेट में एक बस आ गई जिसमे 5 लोग जिंदा जल गए और 40 घायल हो गए।
सभी घायलों को एसएमएस हॉस्पिटल जयपुर में रेफर किया गया हैं। फिरब्रीगेड की गाडियां की तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुटी।
यह हादसा जयपुर अजमेर हाईवे पर 20 दिसंबर 2024 कि सुबह 6:30 के आसपास हुआ।
हादसा इतना बड़ा है की आसपास के हजारों लोगो की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और फायर बिग्रेड की टीमें आग बुझाने के प्रयास कर रही हैं।
इस तबाही का मंजर लगभग एक किलोमीटर तक फैल गया। जली हुई गाडियां दिखाई दे रही हैं।
जयपुर के कलेक्टर जितेंद्र सोनी ने बताया की 40 गाड़ियों के जलने के कारण और जिंदा लोगो के जलने और एसएमएस अस्पताल में लोगो की भीड़ और अफरातफरी के बीच सबकुछ नियंत्रण में रखने की पूरी कोशिश की जा रही हैं।
आग पर काबू पा लिया गया हैं। केवल 2 से 3 गाडियां और बची हैं।
मुख्यमंत्री भजन लाल जी ने X ट्विट कर इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया हैं। सीएम ने स्थानीय प्रशासन और लोगो से इस मुस्किल घड़ी में हिम्मत से काम लेने की अपील की हैं। साथ ही दिवंगत लोगो की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही परिजनों को इस मुश्किल घड़ी में ईश्वर हिम्मत दे की बात कही।
Author: MOTI SINGH RATHORE
EDITOR IN CHIEF "MOKAJI TV"









