इमर्जेंसी के समय दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रो में हेलीकॉप्टर सेवा स्थाई हेलीपैड द्वारा संभव।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मोकाजी कंपनी स्थाई हेलीपैड के निर्माण और दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रो और हाईवे और राष्ट्रीय राजमार्गो के आसपास पाने हेलीपैड बनाना चाहती है। ताकि जब भी कोई इमरजेंसी होती है तो गोल्डन ओवर्स यानी दुर्घटना या इमरजेंसी के पहले दो घंटो में  हेलीकॉप्टर सेवा दी जा सके।
अभी तक विशेष कार्यक्रम,विशेष अतिथियों या मंत्रियों के लिए अस्थाई हेलीपैड बनाए जाते हैं या कोई आपदा हो जाने के बाद अस्थाई हेलीपैड घटना होने के बाद बनाए जाते हैं।
उसके बाद सेवा दी जाती हैं। जोकि उस समय तक कई जाने जा चुकी होती हैं।
जबकि मोकाजी एविएशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी स्थाई हेलीपैड के द्वारा इस समस्या को खत्म करके जो हेलीकॉप्टर ऑपरेटर है उनके द्वारा सेवा समय में सेवा का फायदा लिया जा सके।
जब स्थाई हेलीपैड होंगे तो हेली सेवा का नेटवर्क बढ़ेगा। जिससे रोजगार के साथ साथ सेवा का क्षेत्र भी बढ़ेगा।
डीजीसीए और AAI(एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया) व लोकल स्तर से केंद्रीय स्तर तक की सभी एनओसी और परमिशन के मिलने पर निर्माण किए जायेगा।
अभी अस्थाई हेलीपैड के द्वारा शुरू संचालित होती है जिसमे महीनो लग जाते है परमिशन में। जबकि तब तक हवाई सेवा का फायदा जरूरतमंद को समय पर नहीं मिल पाता।
मोकाजी कंपनी भारत सरकार को इस मॉडल पर विचार करने और इस सेवा के लिए स्थाई हेलीपैड के एनआईसी और परमिशन और एक विंडो पर सोचना चाहिए।

MOTI SINGH RATHORE
Author: MOTI SINGH RATHORE

EDITOR IN CHIEF "MOKAJI TV"

Leave a Comment

और पढ़ें